लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रतन टाटा की विरासत औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी: शाह
रतन टाटा की विरासत औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी: शाह
एजेंसी    10 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की विरासत लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी। श्री शाह ने गुरूवार को मुंबई में श्री रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी श्री रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री रतन टाटा का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। आज शाम वर्ली स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में श्री शाह ने कहा , “ रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी ने दुनियाभर में एक सम्मानित उद्योगपति के रूप में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। रतन टाटा जी का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनकी कटिबद्धता भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे की तरह है। रतन टाटा ने स्वच्छ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह का नेतृत्व किया और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से एक बेहतर समाज बनाने का प्रयास किया। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।”

एक अन्य पोस्ट में श्री शाह ने कहा , “ रतन टाटा जी ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया। वे जब भी रतन टाटा जी से मिले, भारत और इसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने उन्हें चकित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय, श्री रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।”






Comments

अन्य खबरें

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी

गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़
गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली.... घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के

आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया
आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया

नयी दिल्ली... कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का प्रमुख वास्तुकार बताते हुए कहा है कि उनका जीवन संसदीय लोकतंत्र में दृढ़ता से