बलरामपुर। घर की छत पर सो रही महिला से बुरी नीयत से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 26 मई की रात करीब दो बजे वह अपने छत पर सो रही थी। बुरी नीयत से विपक्षी घर के पीछे से छत पर चढ आया। छेड़खानी करता हुआ चाकू दिखाकर तथा मुंह दबाकर छत से नीचे लाकर गलत काम करने का प्रयास करने लगा। मेरे घर के लोग जाग कर दौड़े तो वह गाली और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभियुक्त को भाभर रेंज डिपो रोड के पास से गिरफ्तार कर पर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया।