राजगढ़ मिर्ज़ापुर: विकास खंड राजगढ़ सभागार में अहिल्याबाई होलकर स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह ने अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह कहा कि महारानी अहिल्याबाई सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भारत में महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया।वह सास, ससुर , मां,बाप की बहुत सम्मान करती थी। वह न केवल एक सफल गृहिणी रहीं, बल्कि रोजगार व उद्यम के क्षेत्र में भी सफल कार्य किया। महिला अगर चाहे तो वह कुछ भी कर सकती है। वहीं माननीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई का जन्म एक साधारण किसान के घर हुआ था लेकिन उनका विवाह होलकर राजवंश के खंडेराव होलकर से हुआ जो बाद में कुंभेर की लड़ाई में मारे गए थे ,अहिल्याबाई ने मालवा राज्य की बागडोर संभाला और लगभग 29 वर्ष तक शासन किया। उनके शासनकाल को एक सफल और न्यायपूर्ण शासन रहा उन्होंने जनता के कल्याण के लिए कई कार्य किए, और उन्होंने मंदिरों का निर्माण, धर्मशालाओं का निर्माण, सिंचाई व्यवस्था का विकास आदि का कार्य किया अहिल्याबाई भगवान शंकर जी की परम भक्त थीं।हिंदू मंदिरों की एक बड़ी समर्थक थीं ।और उन्होंने भारत भर में अनेक मंदिरों और घाटों का निर्माण भी करवाया था साथ ही अहिल्याबाई ने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और विधवाओं, गरीबों और अन्य कमजोर लोगों की रक्षा के लिए कदम उठाए थे , इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजगढ़ सुनीता सिंह, भाजपा जिला महिला अध्यक्ष आभा सिंह पटेल, जिला मंत्री महिला मोर्चा संध्या सिंह,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा राजगढ़ हेमलता,जिला महामंत्री भाजपा दिनेश सिंह वर्मा, रामबली सिंह,भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।