लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश में कुल 1,268 कोरोना टेस्ट लैब
देश में कुल 1,268 कोरोना टेस्ट लैब
नयी दिल्ली 20 जुलाई (वार्ता)    20 Jul 2020       Email   

नयी दिल्ली 20 जुलाई ... देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,268 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 885 तथा निजी लैब की 368 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 650 (सरकारी: 398 , निजी: 252) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 513(सरकारी: 455, निजी: 58) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 105 (सरकारी: 37, निजी: 68) हैं। इन 1,268 लैब ने 19 जुलाई को कोराेना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 2,56,039 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,40,47,908 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 40,425 नये मामलों का पता चला है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,90,459 हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी, मार्च में लैब की संख्या बढ़कर 121 हुई और अब छह माह बाद देश भर के 1,268 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक