लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

J&K News: शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर
J&K News: शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर
एजेंसी    10 Oct 2023       Email   

श्रीनगर ।  जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गये।


आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने शोपियां के अलशीपुर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि मृत आतंकवादियों की पहचान मोरीफात मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में की गयी है जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनमें से एक आतंकवादी इस वर्ष की शुरुआत में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल है।

गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के अचन इलाके में गत 26 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों ने एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत