लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

टाटा समूह पांच साल के लिये बना आईपीएल का शीर्षक प्रायोजक
टाटा समूह पांच साल के लिये बना आईपीएल का शीर्षक प्रायोजक
एजेंसी    20 Jan 2024       Email   

मुंबई।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल प्रायोजन अधिकार शनिवार को टाटा ग्रुप को पांच साल के लिए दे दिए। बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने कहा “ हमें आईपीएल के शीर्ष प्रायोजक के रूप में टाटा समूह के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। लीग ने कौशल, उत्साह और मनोरंजन के अपने बेजोड़ मिश्रण के साथ दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसी तरह टाटा समूह विभिन्न वैश्विक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हुए, उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में उभरा है। यह सहयोग विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति पारस्परिक समर्पण की भावना का प्रतीक है।

विविध कार्यक्षेत्रों वाले टाटा समूह ने 2500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड मूल्य पर बीसीसीआई के साथ अपने सहयोग को नवीनीकृत किया है, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक प्रायोजन राशि है। आईपीएल के अध्यक्ष अरु सिंह धूमल ने कहा, “ आईपीएल 2024-28 के शीर्षक प्रायोजन के लिए टाटा समूह के साथ सहयोग आईपीएल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। टाटा समूह द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ राशि विशाल मूल्य का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व राशि न केवल लीग के इतिहास में एक नया मानदंड स्थापित करती है, बल्कि वैश्विक प्रभाव वाले एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में आईपीएल की स्थिति की भी पुष्टि करती है। टाटा समूह की क्रिकेट और खेल के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है, और हम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर हैं। एक साथ मिलकर और प्रशंसकों को अद्वितीय क्रिकेट मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं। टाटा समूह के पास पहले 2022 और 2023 में आईपीएल के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार थे और वह दुनिया की सबसे बड़ी महिला टी20 लीग, महिला प्रीमियर लीग का शीर्षक प्रायोजक भी है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन