लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दिया 309 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दिया 309 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    11 Feb 2024       Email   

पल्लेकेले।  चरिथ असलंका नाबाद 97 रन, कुसल मेंडिस 61, सदीरा समराविक्रमा 52 और जनित लियानगे 50 रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में रविवार को अफगानिस्तान को जीत के लिए 309 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पथुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी टीम के 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। निसंका 18 रन और अविष्का पांच रन बनाकर आउट हुये।

कुसल मेंडिस और सदीरा समराविक्रमा ने श्रीलंका की पारी को संभाला। मेंडिस 61 रन और समराविक्रमा 52 रन बनाकर आउट हुये। चरिथ असलंका तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाये। जनित लियानगे 50 रन और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 308 रन का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान की ओर से अजमतउल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिये। फजलहक फारूकी, नूर अहमद और क्वैस अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने