लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 254 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 254 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    11 Feb 2024       Email   

बेनोनी।  हरजस सिंह की 55 रनों की अर्धशतकीय पारी और ओलिवर पीक के नाबाद 46 रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के फानइल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेइबगेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है और तीसरे ओवर में मात्र 16 रन के स्कोर पर उसने सैम कॉन्स्टास शून्य का पहला विकेट गंवा दिया।

इसके बाद हैरी डिक्सन और कप्तान ह्यू वेबगेन ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। ह्यू वेबगेन 48 और हैरी डिक्सन 42 रन, रयान हिक्स 20 रन,चार्ली एंडरसन 13 रन, रैफ मैक्मिल दो रन और हरजस सिंह 55 रन बनाकर आउट हुये। ऑलिवर पिक 46 रन और टॉम स्ट्रैकर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से राज लिंबानी ने तीन विकेट लिये। नमन तिवारी को दो विकेट मिले। सौम्य पांडे और मुशीर खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और