लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अदालती कामकाज में एआई का उपयोग अवसर के साथ चुनौतियाँ भी लाता है: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
अदालती कामकाज में एआई का उपयोग अवसर के साथ चुनौतियाँ भी लाता है: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़
एजेंसी    13 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि अदालती कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग अवसर के साथ-साथ कई चुनौतियां भी लेकर आता है। इन दोनों पहलुओं पर सूक्ष्म विचार-विमर्श समय की मांग है। उन्होंने भारत और सिंगापुर के उच्चतम न्यायालयों के बीच प्रौद्योगिकी और संवाद विषय पर आयोजित दो दिवसीय (13 और 14 अप्रैल) सम्मेलन में मुख्य संबोधन करते हुए कानूनी अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी क्षमता को रेखांकित किया और इसे एक ‘गेम-चेंजर’ बताया।

मुख्य न्यायाधीश ने कोलंबिया और भारत का जिक्र करते हुए उन विशिष्ट उदाहरणों पर जोर दिया, जहां एआई और खासकर ‘चैटजीपीटी’ तकनीक का उपयोग अदालती निर्णय में किया गया। उन्होंने अदालती कार्यवाही में एआई के उपयोग से जुड़े नैतिक, कानूनी और व्यावहारिक विचारों को नजरअंदाज करने के प्रति भी आगाह किया। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने जोर देते हुए कहा,“अदालत की कार्यवाही सहित आधुनिक प्रक्रियाओं में एआई का उपयोग जटिल नैतिक, कानूनी और व्यावहारिक विचारों को जन्म देता है। ऐसे में यहां गहन जांच की आवश्यकता उभर कर सामने आती है। अदालती निर्णय में एआई का उपयोग अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आता है, जिस पर गहन विचार-विमर्श की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा,“जैसा कि हम एआई के उपयोग को कानूनी क्षेत्र में ले जा रहे हैं, यह जरूरी है कि हम इसके प्रणालीगत चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क रहें। यह सुनिश्चित करें कि एआई प्रौद्योगिकियां सभी के लिए न्याय की खोज को कमजोर करने के बजाय उसे बढ़ाने में मदद करें। मुख्य न्यायाधीश ने प्रौद्योगिकी के उपयोग का जिक्र करते हुए कहा,“भारत के उच्चतम न्यायालय ने लाइव ट्रांसक्रिप्शन सेवाओं की शुरुआत की। यह कानूनी जानकारी तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल भाषाई विविधता के मद्देनजर विशेष रूप से प्रभावशाली रही है, क्योंकि लाइव ट्रांसक्रिप्शन सेवाएं न्यायिक कार्यवाहियों का हिंदी के अलावा 18 क्षेत्रीय भाषाओं में भी अनुवाद करती हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कानूनी जानकारी पूरे भारत में नागरिकों के लिए सुलभ हो।

उन्होंने एआई व्यवस्था के संभावित त्रुटियों और पूर्वाग्रहों से जुड़ी चिंताओं को उजागर करते हुए इसके (एआई) उपयोग में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा,“एआई की क्षमता का पूर्ण एहसास वैश्विक सहयोग पर निर्भर करता है। मुख्य न्यायाधीश ने प्रौद्योगिकी और एआई की प्रगति को अपरिहार्य बताया और कहा,“यह व्यवसायों को महत्वपूर्ण रूप से बदलने और लोगों तक सेवा को अधिक सुलभ तरीके से पहुंचाने की क्षमता रखता है। कानून के क्षेत्र में एआई के लिए न्याय पहुंचाने में तेजी लाने और सुव्यवस्थित करने की क्षमता का अनुवाद करता है। उन्होंने कहा,“यह हमारे पेशे में विकास को अपनाने और यह पता लगाने का समय है कि हम अपने संस्थानों के भीतर प्रौद्योगिकी की प्रसंस्करण शक्ति का पूर्ण उपयोग कैसे कर सकते हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि एआई की क्षमताओं को लेकर उत्साह के साथ ही‌ इससे संभावित त्रुटियों और गलत व्याख्याओं को लेकर भी कई चिंताएं हैं। उन्होंने चुनौतिओं के प्रति आगाह करते हुए कहा,“गरीब लोग खुद को घटिया एआई-संचालित सहायता के लिए मजबूर पा सकते हैं। दूसरी ओर, संपन्न व्यक्ति या उच्च स्तर के कानून फर्म ही कानूनी एआई की क्षमताओं का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं। इस तरह के परिदृश्य में न्याय के अंतर को बढ़ाने और कानूनी प्रणाली के भीतर मौजूदा असमानताओं को बनाए रखने का खतरा है। सम्मेलन में सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुंदरेश मेनन और कई अन्य न्यायाधीश और विशेषज्ञ भी उपस्थित थे।






Comments

अन्य खबरें

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी

गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़
गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली.... घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के