लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हमास ने गाजा पट्टी में युद्धविराम को छलावा बताया
हमास ने गाजा पट्टी में युद्धविराम को छलावा बताया
एजेंसी    20 Aug 2024       Email   

गाजा।  फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के राजनीतिक नेता याह्या सिनवार ने गाजा पट्टी में युद्धविराम को छलावा (धोखा) करार दिया और कहा कि ऐसा कर इजरायल एक नये युद्ध की तैयारी के लिए कुछ समय की तलाश में है। स्ट्रीट जर्नल ने अरब मध्यस्थों का हवाला से यह रिपोर्ट दी। इसके अलावा रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि हमास पोलित ब्यूरो के प्रमुख को सशस्त्र संघर्ष का विस्तार करके इजरायल पर दबाव बढ़ाने की उम्मीद है, जिसमें वेस्ट बैंक से हमले करना भी शामिल है।

पिछले सप्ताह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह गाजा समझौते को आगे बढ़ाने के लिए काम करना जारी रख रहे हैं, जिससे अधिकतम बंधकों की रिहाई हो सके और इस बात पर जोर दिया जाएगा कि इजरायली सेना गाजा और मिस्र के बीच सीमा पर गलियारे में बनी रहे। गाजा युद्धविराम वार्ता पिछले सप्ताह दोहा में आयोजित की गई थी जिसमें कतर, मिस्र, अमेरिका और इज़राइल शामिल थे। संघर्ष विराम की शर्तों पर विशिष्ट जानकारी की नहीं होने के कारण हमास नेतृत्व ने वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह सिसी के कार्यालय द्वारा जारी अमेरिका, कतर और मिस्र के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि मध्यस्थों ने इजरायल और हमास के सामने युद्धविराम प्रस्ताव रखा है, जिससे दोनों के बीच मतभेद कम हो गए हैं। बयान में कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार को कतर की राजधानी दोहा में हुई वार्ता गंभीर और रचनात्मक हुई थी और सकारात्मक माहौल में हुई। मिस्र, अमेरिका और कतर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शुक्रवार को प्रस्तावित शर्तों के अनुरूप एक समझौते पर पहुंचने की उम्मीद में जल्द ही काहिरा में मिलेंगे।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर