लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद सुनायी जाएगी ट्रम्प को सजा
राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद सुनायी जाएगी ट्रम्प को सजा
एजेंसी    07 Sep 2024       Email   

न्यूयॉर्क।  पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को ‘धन देकर मुंह बंद करने ’के आपराधिक मामले में मैनहट्टन की अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नवंबर के अंत में फैसला सुनाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने कहा कि श्री ट्रम्प की सजा का ऐलान 26 नवंबर को किया जाएगा। न्यायाधीश ने फैसले की तिथि टालते हुए लिखा है कि वह ऐसी किसी सार्वजनिक धारणा से बचना चाहते हैं कि श्री ट्रम को राजनीतिक उद्येश्य से काई सजा सुनायी गयी ।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 05 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। श्री ट्रम्प को जुलाई में ही सजा सुनाई जाने वाली थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 18 सितंबर तय किया गया। अब इसे 68 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, इसी साल 30 मई को अदालत ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और 2016 के चुनावी कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 मामले में श्री ट्रम्प को दोषी पाया था। श्री ट्रम्प किसी अपराध में दोषी पाए जाने वाले पहले राष्ट्रपति या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप