लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अमेरिका ने भारत को 297 पुरावशेष लौटाए
अमेरिका ने भारत को 297 पुरावशेष लौटाए
एजेंसी    22 Sep 2024       Email   

न्यूयॉर्क /नयी दिल्ली.... अमेरिका ने घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए और अधिक सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए भारत से चुराकर अमेरिका पहुंची 297 प्राचीन दुर्लभ कलाकृतियां और पूरा अवशेषों को भारत को सौंपे है।

अमेरिका ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बीच उठाया है।

भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 में एक सांस्कृतिक संपत्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जून 2023 में जारी संयुक्त बयान में भी प्रतिबद्धताएं व्यक्त की गई थीं ।

कार्यालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी की वर्तमान अमेरिका यात्रा के अवसर पर अमेरिकी पक्ष ने भारत से चोरी या तस्करी की गई 297 पुरावशेषों की वापसी की सुविधा प्रदान की। इन्हें शीघ्र ही भारत वापस लाया जाएगा। एक प्रतीकात्मक प्रस्तुति में विलमिंगटन, डेलावेयर में उनकी द्विपक्षीय बैठक के मौके पर श्री मोदी और श्री बाइडेन को कुछ चुनिंदा टुकड़े दिखाए गए। प्रधानमंत्री ने इन कलाकृतियों की वापसी में समर्थन के लिए राष्ट्रपति श्री बाइडेन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये वस्तुएं न केवल भारत की ऐतिहासिक भौतिक संस्कृति का हिस्सा थीं, बल्कि इसकी सभ्यता और चेतना के आंतरिक केंद्र का निर्माण करती थीं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये पुरावशेष 2000 ईसा पूर्व से 1900 ईस्वी तक लगभग 4000 वर्षों की समयावधि के हैं और इनकी उत्पत्ति भारत के विभिन्न हिस्सों में हुई है। अधिकांश पुरावशेष पूर्वी भारत की टेराकोटा कलाकृतियाँ हैं, जबकि अन्य पत्थर, धातु, लकड़ी और हाथीदांत से बने हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से संबंधित हैं। सौंपे गए कुछ उल्लेखनीय पुरावशेष इस प्रकार हैं।

10-11वीं शताब्दी ई.पू. की मध्य भारत की बलुआ पत्थर की अप्सरा;

15-16वीं सदी के मध्य भारत के कांस्य से निर्मित जैन तीर्थंकर;

पूर्वी भारत से तीसरी-चौथी शताब्दी के टेराकोटा फूलदान;

पहली शताब्दी ईसा पूर्व-पहली शताब्दी सीई से संबंधित दक्षिण भारत की पत्थर की मूर्ति;

17-18वीं सदी के दक्षिण भारत के कांस्य में भगवान गणेश;

उत्तर भारत के बलुआ पत्थर से बने खड़े भगवान बुद्ध, 15-16वीं सदी के;

पूर्वी भारत से 17-18वीं सदी के कांस्य में भगवान विष्णु;

2000-1800 ईसा पूर्व की उत्तर भारत की तांबे की मानवरूपी आकृति;

17-18वीं सदी के दक्षिण भारत के कांस्य निर्मित भगवान कृष्ण,

दक्षिण भारत के ग्रेनाइट से बने भगवान कार्तिकेय, 13-14वीं शताब्दी ई.पू. के हैं।

हाल के दिनों में सांस्कृतिक संपत्ति की बहाली भारत-अमेरिका सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। 2016 के बाद से अमेरिकी सरकार ने बड़ी संख्या में तस्करी या चोरी हुई पुरावशेषों की वापसी की सुविधा प्रदान की है। जून 2016 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान 10 पुरावशेष लौटाए गए। सितंबर 2021 में उनकी यात्रा के दौरान 157 पुरावशेष और पिछले साल जून में उनकी यात्रा के दौरान 105 पुरावशेष मिले। 2016 से अमेरिका से भारत लौटी सांस्कृतिक कलाकृतियों की कुल संख्या 578 है। यह किसी भी देश द्वारा भारत को लौटाई गई सांस्कृतिक कलाकृतियों की अधिकतम संख्या है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण
राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया।

चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव
चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव

नई दिल्ली ... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की गर्वित ध्वज वाहक है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें