लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

साहित्य अकादेमी को फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशिंग पुरस्कार
साहित्य अकादेमी को फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशिंग पुरस्कार
एजेंसी    30 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली ।  भारतीय प्रकाशक महासंघ ने सोमवार को पुस्तक प्रकाशन में उत्कृष्टता के लिए साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव को "फ्रेंड्स ऑफ पब्लिशिंग" पुरस्कार से सम्मानित किया । यह पुरस्कार श्री श्रीनिवासराव को भारतीय प्रकाशन उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हिमा कोहली तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया ।

समारोह में साहित्य अकादमी‌ की संस्कृत पत्रिका ‘संस्कृत प्रतिभा’ को प्रथम पुरस्कार तथा हिंदी पत्रिका ‘समकालीन भारतीय साहित्य’ को द्वितीय पुरस्कार और बाल साहित्य प्रकाशन के लिए भी द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। भारतीय प्रकाशक महासंघ देश की सबसे बड़ी संस्था है जो भारतीय प्रकाशन उद्योग में कार्यरत लोगों के लिए कार्य करती है और प्रति वर्ष महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए अनेक प्रकाशन संस्थानों आदि को प्रकाशन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार देती है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत