लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में चक्रवात हेलेन से मरने वालों की संख्या 116 हुई
दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में चक्रवात हेलेन से मरने वालों की संख्या 116 हुई
एजेंसी    30 Sep 2024       Email   

वाशिंगटन।  अमेरिका के दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में आये चक्रवाती तूफ़ान हेलेन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गयी है। सीबीएस न्यूज ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तूफान हेलेन से मरने वालों की संख्या 116 हो गयी है। ये मौतें साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया और टेनेसी राज्यों में हुई हैं।

पावरआउटेज.यूएस मॉनिटरिंग सर्विस ने बताया कि तूफान ने फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया और टेनेसी में व्यापक तबाही मचाई है, जिससे 20 लाख से ज़्यादा लोग यहां बिना बिजली के रह रहे हैं। तूफान हेलेन गुरुवार देर रात अमेरिका पहुंचा और शुक्रवार को कमज़ोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफ़ान बन गया। मूसलाधार बारिश के कारण उत्तरी कैरोलिना के कई इलाकों में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और टेलीफोन सेवा ठप हो गई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्लोरिडा, जॉर्जिया, अलबामा, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और टेनेसी के लिए आपातकालीन घोषणाएँ जारी की हैं और सहायता प्रदान करने के लिए लगभग 800 संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी कर्मियों को इस क्षेत्र में तैनात किया है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा