लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Daily News Network    01 Oct 2024       Email   

राजगढ़ मिर्ज़ापुर। विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खोराडीह के प्रांगण में  31 विद्यालयों के दर्जनों टीमों ने भाग लिया कबड्डी के बालक  प्राथमिक संवर्ग से सम्मिलित टीम प्राथमिक विद्यालय तालर ,कंपोजिट विद्यालय चित्रविश्राम,  प्राथमिक विद्यालय चंदनपुर अव्वल रही। प्राथमिक स्तर बालिका में कंपोजिट विद्यालय खटखरिया अव्वल रहा । पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय खटखरिया के सभी वर्गों में चारों वर्गों में तीन वर्ग में प्राप्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल किया है।इसी प्रकार बालक तथा बालिका जूनियर स्तर खो _खो में भी अव्वल रही।  न्याय पंचायत के वरिष्ट अध्यापक  कमलकांत के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नोडल संकुल सतीश कुमार सिंह तथा खेल प्रभारी चंद्रभान सिंह द्वारा प्रांगण मे भूमि पूजन कर खेल प्रारंभ कराया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,ब्लॉक मंत्री आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में खेल प्रारंभ हुआ इस कार्य के लिए खेल प्रभारी भी नियुक्त किए गए थे। पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। इस मौके पर शिक्षक अनिकेत प्रजापति अजय कुमार बृजेश कुमार सिंह मनीष कुमार श्रीकांत राजेश कुमार, गोल्डी सिंह,गीता देवी,धर्मजीत यादव, महावीर यादव, संजय कुमार सिंह रहे।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर