लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मामा गोविंदा अब बेहतर महसूस कर रहे हैं : कृष्णा अभिषेक
मामा गोविंदा अब बेहतर महसूस कर रहे हैं : कृष्णा अभिषेक
एजेंसी    01 Oct 2024       Email   

मुंबई।  जानेमाने हास्य अभिनेता और स्टैंड अप कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा के स्वास्थ्य पर अपडेट शेयर करते हुए कहा है कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मामा अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भगवान दयालु हैं। कृपया आप सभी प्रार्थनाएं करते रहें। इससे पूर्व कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह गोविंदा से मिलने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित क्रिटी केयर अस्पताल गईं थी ।

गौरतलब है कि गोविंदा सुबह पांच बजे कहीं जाने की तैयारी कर रहे थे, वह जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, तभी दुर्घटनावश गोली चल गयी जो उनके घुटने में लगी। घटना के समय वह अपने जुहू स्थित घर पर अकेले थे। उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। गोविंदा ने अपने प्रशंसकों को बताया है कि उनकी हालत अब स्थिर है और उनके पैर में लगी गोली को सफलतापूर्वक सर्जरी से निकाल दी गयी है।एक ऑडियो संदेश में, गोविंदा ने अपने प्रशंसकों को अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, नमस्कार, प्रणाम मैं हूं गोविंदा। आप सब लोगों के आशीर्वाद और माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से, जो गोली लगी थी, अब वह निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता हूं यहां के डॉक्टर का। आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का और आपलोगों के लिये प्रार्थना के लिये। बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। प्रणाम।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा