लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी, शाह और नड्डा के विकास के ‘विजन’ की जीत : मांझी
मोदी, शाह और नड्डा के विकास के ‘विजन’ की जीत : मांझी
एजेंसी    08 Oct 2024       Email   

नयी दिल्‍ली।  केंद्रीय सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मंगलवार को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के विकास के ‘विजन’ की जीत बताया है। श्री मांझी ने आज यहां हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि श्री मोदी के नेतृत्‍व के आज देश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्‍थापित कर रहा है। उन्‍होंने कहा," आज भारत की न केवल वैश्विक छवि मजबूत हुई है, बल्कि आर्थिक रूप से भी देश लगातार मजबूत हो रहा है, जो देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में मील का पत्‍थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की हरियाणा में लगातार तीसरी जीत ने यह दिखाया है कि केवल वादे करने से काम नहीं चलता, बल्कि उन्‍हें धरातल पर भी उतारना जरूरी होता है। श्री मांझी ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की प्रेरणा से हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह करके दिखाया है, जिसकी वजह से भाजपा यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल हुई है। उन्‍होंने कहा,“ पिछले 10 वर्षों में हरियाणा की भाजपा सरकार ने लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण को प्राथमिकता दी गई है।किसान हों, युवा हों, महिला हों या फिर गांवों और शहरों का विकास हो, प्रधानमंत्री के विकास के विजन के अंतर्गत कोई भी कसर नहीं छोड़ी गई और जनता ने भी भाजपा को बहुमत देकर नेतृत्‍व के विकास के विजन को साकार किया है, जो अत्‍यंत ही महत्‍वपूर्ण है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर