लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हीली डब्ल्यूबीबीएल से हुई बाहर
चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हीली डब्ल्यूबीबीएल से हुई बाहर
एजेंसी    17 Nov 2024       Email   

सिडनी।  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली बाएं घुटने की चोट के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के शेष मैचों से बाहर हो गई हैं और उनके भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में खेलने को लेकर संशय हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार सिडनी सिक्सर्स ने एलिसा हीली के चोटिल होकर डब्ल्यूबीबीएल से बाहर होने की पुष्टि की है।

हीली की चोट के कारण पांच दिसंबर से भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आगामी घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर संशय है। हीली को इस साल दूसरी बार बड़ी चोट है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल के दौरान प्लांटर फेशिया के फटने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था, जहां उनकी अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्राथ ने टीम की कप्तानी की थी।

हीली ने कप्तान और खिलाड़ी के रूप में अपनी दोहरी भूमिकाओं का हवाला देते हुए मौजूदा क्रिकेट सत्र के लिए अपनी पूर्ण उपलब्धता के बारे में संदेह व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे लिए कप्तान होना भी एक बड़ी भूमिका है। मैं गर्मियों में जितना संभव हो सके उतना उपलब्ध रहना चाहती हूँ। उन्होंने कहा, “मैं हर संभव खेल के लिए उपलब्ध रहना चाहती हूँ, लेकिन वास्तविकता यह है कि ऐसा नहीं हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है अगर हीली ठीक नहीं होती तो भारत श्रृंखला के दौरान ताहलिया मैकग्राथ टीम की कप्तानी करती नजर आयेंगी।








Comments

अन्य खबरें

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास