लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को रिकार्ड 211 रनों से हराया
भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को रिकार्ड 211 रनों से हराया
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

वडोदरा।  स्मृति मंधाना (91), हरलीन देओल (44) और प्रतिका रावल (40) की शानदार बल्लेबाजी के बाद रेणुका सिंह (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को रिकार्ड 211 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0से बढ़त बना ली हैं। भारत के 314 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 11 के स्कोर अपने चार विकेट गवां दिये। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज और किआना जोसेफ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। डिएंड्रा डॉटिन (आठ) और रशादा विलियम्स (तीन) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद शमैन कैंपबेल और आलिया ऑलेन ने पारी संभालने का प्रयास किया। 11वें ओवर में रेणुका ने आलिया ऑलेन (13) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रेणुका ने शबीका गजनबी (तीन) बोल्ड कर अपना चौथा और भारत के लिए छठा विकेट झटका। जायडा जेम्स (नौ), करिश्मा रामहैरक (11), शमिला कॉनेल (आठ) और शमैन कैंपबेल (21) रन बनाकर आउट हुई। ऐफी फ्लेचर ने टीम के लिए सर्वाधिक (नाबाद 24) रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने वेस्टइंडीज की पूरी टीम को26.2 ओवर में 103 रन पर ढ़ेर कर मुकाबला रिकार्ड 211 रनों से जीत लिया।

भारत की ओर रेणुका सिंह ने पांच विकेट लिये। प्रिया मिश्रा को दो विकेट मिले। तितास साधु और दीप्ति शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्म़ृति मंधाना और प्रतिका रावल की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 110रनों की साझेदारी की। 24वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने प्रतिका रावल (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 32वें ओवर में जायडा जेम्स ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। स्मृति मंधाना अपने शतक के करीब थी। उन्होंने 102 गेंदों में 13 चौके लगाते हुए (91) रनों की पारी खेली। हरलीन देओल ने 50 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (44) रन बनाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से (34) रन बनाये। ऋचा घोष 13 गेंदों में (26), जेमिमाह रॉड्रिग्स 19 गेंदों में (31) रन बनाकर आउट हुई। आखिरी ओवरों में जायडा जेम्स ने चार विकेट झटकर भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। दीप्ति शर्मा 12 गेंदों में (14) रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर जायडा जेम्स ने आठ ओवरों में 24 रन देकर पांच विकेट झटके। हेली मैथ्यूज को दो विकेट मिले। डिएंड्रा डॉटिन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर