लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी ने की कुवैत के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री से मुलाकात
मोदी ने की कुवैत के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री से मुलाकात
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

कुवैत सिटी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की। श्री मोदी ने इस वर्ष सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर क्राउन प्रिंस के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुवैत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि द्विपक्षीय संबंध अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने संबंधों को रणनीतिक साझीदारी के स्तर तक बढ़ाने का स्वागत किया।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ समन्वय पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कुवैत की अध्यक्षता में भारत-जीसीसी संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर भारत आने के लिए आमंत्रित किया। क्राउन प्रिंस ने श्री मोदी के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप