लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ई-श्रम पोर्टल सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध
ई-श्रम पोर्टल सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध
एजेंसी    07 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली ... श्रमिकों की केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों तक सुगम पहुंच बनाने के लिए ‘ई श्रम पोर्टल’ अब सभी 22 अनूसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान ई-श्रम पोर्टल पर बहुभाषी कार्यक्षमता की शुरुआत की। ई-श्रम को ‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप, यह पोर्टल अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। केंद्र सरकार की भाषिणी परियोजना का लाभ उठाकर ई-श्रम पोर्टल को 22 भाषाओं में तैयार किया गया है। पिछला संस्करण केवल अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और मराठी में उपलब्ध था।

श्री मांडविया ने कहा कि पोर्टल पर प्रतिदिन असंगठित श्रमिकों के औसतन 30,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने सभी असंगठित श्रमिकों से उनके कल्याण और आजीविका के लिए बनाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुँच आसान हो जाएगी। ई-श्रम पोर्टल से केंद्र सरकार की 12 योजनाओं तक पहुँच सुगम हो गई है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि मंत्रालय असंगठित श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए तैयार की गई सरकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच के लिए ई-श्रम को ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ के रूप में सक्षम बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों के प्रासंगिक कार्यक्रमों सहित सभी प्रासंगिक सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं को ई-श्रम पोर्टल के साथ एकीकृत करने के प्रयास चल रहे हैं। ई-श्रम पोर्टल पर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों और गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों का पंजीकरण मिशन-मोड पर चल रहा है।






Comments

अन्य खबरें

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया