लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यमुना में छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से छह गुना ज्यादा : आतिशी
यमुना में छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से छह गुना ज्यादा : आतिशी
एजेंसी    28 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली... दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली के लिए यमुना में छोड़े जा रहे अमोनिया युक्त जहरीले पानी को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सुश्री आतिशी ने आज लिखे पत्र में कहा है कि चुनाव आयोग हस्तक्षेप करते हुए हरियाणा सरकार को निर्देश दे कि वह या तो अमोनिया मुक्त शुद्ध पानी दिल्ली के लिए छोड़े या फिर अमोनिया के स्तर को कम करने के लिए अतिरिक्त पानी दे। वर्तमान में हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली के लिए यमुना में छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से छह गुना ज्यादा है, जो व्यक्ति के लिए बेहद जहरीला है। इस पानी को साफ करके दिल्ली के लोगों को आपूर्ति करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से पानी में अमोनिया की ज़हरीली मात्रा के कारण दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को पानी ठीक से साफ करने में मुश्किल हो रही है। इसके चलते दिल्ली में पानी की आपूर्ति में 15 से 20 फीसद की कमी आई है, यानी लगभग 34 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में तात्काल हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि या तो हरियाणा से दिल्ली में सिर्फ अमोनिया रहित शुद्ध पानी छोड़ा जाए, या फिर अतिरिक्त शुद्ध कच्चा पानी छोड़ा जाए ताकि अमोनिया के स्तर को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा, “हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से 06 गुना अधिक है। यह स्तर इंसान के शरीर के लिए बेहद जहरीला है। इस पानी को शुद्ध करके दिल्ली के लोगों को आपूर्ति करना संभव नहीं है, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। मैंने एक बार फिर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, और उनसे अनुरोध किया है कि वे इस जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करें।”

उल्लेखनीय है कि इस मामले में सुश्री आतिशी ने कल भी चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप