लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजनीति में धर्म का आना इसे खूबसूरत बनाता है: प्रज्ञा सागर
राजनीति में धर्म का आना इसे खूबसूरत बनाता है: प्रज्ञा सागर
एजेंसी    08 Apr 2025       Email   

नयी दिल्ली,.... जैन संत प्रज्ञा सागर मुनिराज कहा है कि राजनीति में धर्म का आना राजनीति को और ख़ूबसूरत बनाता है, लेकिन यह हमेशा कोशिश होनी चाहिए धर्म में राजनीति नहीं आए।

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय विस्तार में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाणोत्सव तथा 2624वें जन्म कल्याणक वर्ष के उपलक्ष्य में तीर्थंकर भगवान महावीर गाथा का आयोजन किया गया, जिसमें पावन प्रेरणा एवं संत प्रज्ञा सागर मुनिराज ने कथा वाचन किया।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, वी सतीश, पंकज जैन, प्रवीण जैन, कैलाश जैन, निर्मल जैन, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में जैन अनुयायी और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री प्रज्ञा सागर ने श्री सचदेवा को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें ‘दिल्ली का गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

श्री प्रज्ञा सागर ने कहा, “ हमारा देश धर्म प्रधान और कृषि प्रधान है, इसलिए यह सोने की चिड़िया है। अगर आप खुश हैं, दुखी हैं, अमीर है या ग़रीब है, तो सिर्फ़ आप अपने कर्मों से हैं, इसलिए कर्म बेहतर होना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ही शाकाहारी हो, तो उस देश में भगवान महावीर के संदेश को पहुंचाना बहुत ही आसान है। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म का आना राजनीति को और ख़ूबसूरत बनाता है, लेकिन हमेशा में कोशिश की जानी चाहिए धर्म में राजनीति नहीं आए। उन्होंने कहा, “देश आज विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है और हमें उसके लिए काम करना होगा।”

वहीं इस मौके पर श्री सचदेवा ने कहा, “सही मायनों में हम सब भाग्यशाली हैं कि आज प्रज्ञा सागर महाराज के रुप में हमारी कर्मभूमि भाजपा कार्यालय में भगवान के दर्शन हुए हैं। आज महाराज की कथा सुनने के बाद हमे अहसास हुआ है कि देश की सांस्कृति विरासत भगवान महावीर के ही संदेश, शांति और अहिंसा पर निर्भर है।” उन्होंने बताया कि जिस दिव वह दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने थे, उस दिन प्रज्ञा सागर का आशीर्वाद लेने गये थे और उन्होंने विजयी होने का आशीर्वाद दिया, जिसके बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा, जियो और जीने दो का संदेश जो भगवान महावीर ने दिया था, वह आज भी हमारे लिए मायने रखता है।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष के नाते मैं यह कह सकता हूँ कि समाज के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते के बाद हम समाज के कल्याण के लिए लगातार काम करते रहेंगे। पूरे देश में शांति और अहिंसा का संदेश पहुंचाकर एक विकसित राष्ट्र की संकल्पना श्री मोदी ने किया था, उसको साकार करने का काम करेंगे।”

श्री मल्होत्रा ने कहा कि प्रज्ञा सागर से मिले आशीर्वाद से आज यह कार्यालय और भाजपा दोनों पवित्र हुई है। जियो और जीने दो की शिक्षा को हम अपनायेंगे। पूरा विश्व आज अगर किसी की ओर देखता है, तो वह श्री मोदी की ओर से देखता है। उन्होंने कहा, “भाजपा हमेशा से समाज कल्याण के कार्य को करती रही है और आगे भी करेगी।”






Comments

अन्य खबरें

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक

डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी
डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी

नयी दिल्ली... सरकारी डाक विभाग अब लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में आल लाइन बाजार के खुले मंच 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़ गया और इस मंच के माध्यम से की गयी आर्डर बुकिंग पर पहली

मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर से धरोहर को मिटाना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका
मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर से धरोहर को मिटाना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका

नयी दिल्ली..... कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चलाकर मोदी योगी की डबल इंजन सरकार देश की सदियों

बेंगलुरु-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में 29 किमी सड़क बनी
बेंगलुरु-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में 29 किमी सड़क बनी

नई दिल्ली .... एनएचएआई ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 24 घंटे में 28.95 (14.5 किमी डबललेन)