लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुक्केबाज रितिका ने जीता स्वर्ण, भारतीय दल को मिले कुल 27 पदक
मुक्केबाज रितिका ने जीता स्वर्ण, भारतीय दल को मिले कुल 27 पदक
एजेंसी    11 Aug 2025       Email   

बैंकॉक ... भारतीय मुक्केबाज रितिका ने सोमवार को महिलाओं के 80प्लस किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत के अभियान का समापन किया। टीम ने दोनों आयु वर्गों में कुल 27 पदक जीते।
आज यहां रितिका ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन 80प्लास किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की एस्सेल टोकटासिन को हराया।
10 दिवसीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत की अंडर-19 टीम दूसरे स्थान पर और अंडर-22 टीम चौथे स्थान पर रही। भारत ने इस प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्ग में 20-20 मुक्केबाजों का दल उतारा था
अंडर-19 दल के भारतीय मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। जोकि संख्या के मामले में सबसे अधिक है। भारतीय दल स्वर्ण पदकों में उज्बेकिस्तान (सात) के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं भारतीय अंडर-22 मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। रितिका भारत की एकमात्र अंडर-22 चैंपियन बनकर उभरीं। उन्होंने अंतिम दिन 80प्लास किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की एस्सेल टोकटासिन को दबाव के बावजूद अपना संयम बनाए रखते हुए हराया।
सुबह के सत्र में यात्री पटेल को महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में उज़्बेकिस्तान की खुमोराबोनू मामाजोनोवा से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि प्रिया को 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीन की यू तियान के खिलाफ 3-2 से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
बाद में नीरज ने पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में उज़्बेकिस्तान के शावकातजोन बोल्टेव से हारकर रजत पदक जीता। इशान कटारिया ने भी 90 प्लस किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के खलीमजोन मामासोलिएव से हारकर रजत पदक हासिल किया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और