लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

उप्र की मानसी सिंह ने जीती महिला एकल ट्रॉफी, पुरुष एकल में हरियाणा के भारत राघव विजेता
उप्र की मानसी सिंह ने जीती महिला एकल ट्रॉफी, पुरुष एकल में हरियाणा के भारत राघव विजेता
एजेंसी    19 Sep 2025       Email   

लखनऊ... शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह ने योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण मुकाबले में आंध्र प्रदेश की सूर्या को 21-16, 18-21, 21-18 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित 10 लाख रुपए की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में पुरुष एकल में दसवीं वरीय हरियाणा के भारत राघव विजेता बने।
प्रदेश के खेल व युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाई,उप्र बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास और उप्र ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। सुहास एलवाई ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता बनने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पांच लाख रुपए का पुरस्कार एकलव्य क्रीड़ा कोष के माध्यम से दिया जाएगा।
महिला एकल फाइनल में मानसी सिंह ने एक घंटा 10 मिनट चले मैच में पांचवीं वरीय आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा को 21-16, 18-21, 21-18 से शिकस्त दी। पुरुष एकल में दसवीं वरीय हरियाणा के भारत राघव ने वाकओवर से खिताबी जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी 12वीं वरीय मणिपुर के मैसनाम मेइराबा चोटिल होने के चलते मैच नहीं खेल सके।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और