लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आईपीएल से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर बाहर
आईपीएल से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर बाहर
एजेंसी    03 Jan 2026       Email   

नई दिल्ली .....  कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद बीसीसीआई  ने शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। केकेआर ने ट्वीट किया बीसीसीआई के निर्देश के बाद सभी जरूरी प्रक्रियाओं और आपसी परामर्श के बाद मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया गया है। आईपीएल नियमों के अनुसार बीसीसीआई ने केकेआर को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति दी है। इससे जुड़ी आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार सुबह कहा, हाल के दिनों में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया है। 






Comments

अन्य खबरें

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से