लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पश्चिम एशिया से 14,992 यात्री भारत लौटे
पश्चिम एशिया से 14,992 यात्री भारत लौटे
एजेंसी    06 Mar 2026       Email   

नयी दिल्ली.... अमेरिका और इजरायल द्वारा गत 28 फरवरी को ईरान पर किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे 14,992 यात्री अब तक भारत लौट आये हैं।
ये यात्री विभिन्न भारतीय तथा विदेशी विमान सेवा कंपनियों की उड़ानों में भारत आये हैं। इनमें 7,205 अकेले 05 मार्च को देश लौटे हैं जब एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयर इंडिया और अकासा ने भी पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से नियमित उड़ानें शुरू कीं। सभी विमान सेवा कंपनियां विशेष राहत उड़ानों का भी परिचालन कर रही हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 06 मार्च को पश्चिम एशिया से 51 उड़ानों का परिचालन किया गया। मंत्रालय के सोशल मीडिया पोस्ट में 278 उड़ानों के रद्द रहने की जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से यात्रियों की 1,881 शिकायतों का समाधान मंत्रालय स्थित यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष द्वारा किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रालय स्थिति पर नजदीकी नजर रखे हुए है।






Comments

अन्य खबरें

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान