लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीनियर हैंडबाल में लखनऊ लगातार दूसरे साल चैंपियन
सीनियर हैंडबाल में लखनऊ लगातार दूसरे साल चैंपियन
एजेंसी    19 Mar 2026       Email   

लखनऊ .... लखनऊ ने अमेठी में आयोजित राज्य सीनियर पुरुष आमंत्रण हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गत 17 से 19 मार्च तक आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को 43-36 के अंतर से हराकर लगातार दूसरे साल खिताब पर कब्जा जमाया और अपना दबदबा कायम रखा। इस मुकाबले में लखनऊ की जीत में गोलकीपर शशिशंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 40-32 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं लीग चरण में लखनऊ को पूल ए में गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती और अयोध्या के साथ रखा गया था, जहां लखनऊ ने सभी टीमों को लगभग 10 गोल के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
लखनऊ टीम को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ टीम का यह प्रदर्शन प्रदेश में हैंडबॉल खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतना टीम की निरंतरता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है।






Comments

अन्य खबरें

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से