लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

 कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
एजेंसी    17 Apr 2026       Email   

अहमदाबाद... कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया है। हम चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज खुलकर खेलें। हमारे लिए जिस तरह का टूर्नामेंट गया है, हमने सबकुछ ट्राई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करके भी देख लिया है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों को वो फ्रीडम देकर टोटल को डिफेंड करना ज्यादा सही फ़ैसला हो सकता है। कई बार आपको डाटा और स्टैट्स पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिए। आप एक टीम के तौर पर क्या महसूस करते हैं और आप क्या करना चाहते हैं, इस पर देखना चाहिए। जैसा मैंने कहा कि हमारे लिए जिस तरह का टूर्नामेंट अभी रहा है, हम चीजों को बदलना चाहते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा सही फैसला है।
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि सच कहूं तो, हम पहले गेंदबाज़ी करते। मुझे हमेशा लगता है कि मौसम थोड़ा गर्म होता जा रहा है, इसलिए शायद थोड़ी ओस पड़ सकती है। हमने पिछले 3-4 मैचों में ऐसा नहीं देखा है, लेकिन जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगे और मौसम और गर्म होगा, शायद थोड़ी ओस पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि टीम कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
केकेआर (एकादश) : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफ़र्ट, अंगकृष रघुवंशी, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
जीटी (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर