लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को 26 रनों से हराया
न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को 26 रनों से हराया
एजेंसी    17 Apr 2026       Email   

मीरपुर..... हेनरी निकल्स (68) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के बाद ब्लेयर टिकनर (चार विकेट) और नेथन स्मिथ की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 26 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में नेथन स्मिथ ने तंजिद हसन (दो) और नजमुल शांतो (शून्य) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को दोहरी सफलता दिलाई। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये लिटन कुमार दास ने सैफ हसन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 93 रनों की साझेदारी हुई। 23वें ओवर में विलियम ओरूर्क ने सैफ हसन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। सैफ हसन ने 76 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। 28वें ओवर में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे लिटन कुमार दास का शिकार कर लिया। लिटन कुमार दास ने 68 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 46 रन बनाये। 41वें ओवर में जेडेन लेनॉक्स ने अफिफ हुसैन ध्रुबो (27) को आउट बंगलादेश को पांचवां झटका दिया। इसके बाद ब्लेयर टिकनर की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद बंगलादेश के बल्लेबाज नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 48.3 ओवरों मे 221 रनों पर सिमट गई। नेथन स्मिथ ने मो. तौहीद हृदोय (55) रन को आउटकर बंगलादेश की पारी का अंत किया।
न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 10 ओवरों में 40 रन देकर चार विकेट लिये। नेथन स्मिथ को तीन विकेट मिले। विलियम ओरूर्क, जेडेन लेनॉक्स और डीन फ़ॉक्सक्रॉफ़्ट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
आज यहां इससे पहले हेनरी निकल्स (68) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने बंगलादेश के खिलाफ आठ विकेट पर 247 रनों का स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को सातवें ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने निक केली (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद विल यंग ने हेनरी निकल्स के साथ दूसरे विकेट के लिये 73 रन जोड़े। 22वें ओवर में रिशाद हुसैन ने विल यंग (30) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान टॉम लेथम को 14 को मेहदी हसन मिराज ने आउट किया।
28वें ओवर में रिशाद हुसैन ने हेनरी निकल्स को आउटकर पवेलियन भेज दिया। हेनरी निकल्स ने मुहम्मद अब्बास भी 14 रन बनाकर आउट हुये। 83 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। जॉस क्लाकसन (आठ) और ब्लेयर टिकनर (सात) को तस्कीन अहमद ने आउट किया। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 58 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाये। उन्हें नाहिद राणा ने बोल्ड आउट किया। बंगलादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये और उनकी टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 247 रन ही बना सकी।
बंगलादेश के लिए तस्कीन अहमद, शोरिफ़ुल इस्लाम, रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिये। मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी