लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीएम योगी बोले, रंग में भंग डाला तो स्वाहा हो जाएंगे
सीएम योगी बोले, रंग में भंग डाला तो स्वाहा हो जाएंगे
एजेंसी    06 Jun 2026       Email   

लखनऊ/गोंडा .... गोंडा में सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले गोंडा में भी दंगे हुए। दुर्गा पूजा में बाधा डाली गई। लेकिन, अब कोई दंगाई आंख नहीं उठा सकता। अगर हमारे उत्सव में किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो उसका वर्तमान हीं नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।
उन्होंने कहा 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहर के नाम से जाना जाता था। अब देश के स्वच्छ शहरों में गिनती होती है। पहले सारे विकास के काम सिर्फ एक गांव सैफई में होते थे। लेकिन, आज गोंडा, बहराइच, बस्ती और श्रावस्ती में भी मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। ये बातें सीएम ने शनिवार को करनैलगंज विधानसभा के चकरौत गांव में कहीं। यहां उन्होंने 516 करोड़ रुपए की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच पर योगी के साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज सांसद करण भूषण भी मौजूद थे। इस दौरान, करण भूषण ने योगी को बर्थडे विश किया। सीएम योगी ने कहा 2017 के पहले जब गलत सरकारें आती थीं तो विकास सिर्फ एक गांव तक सीमित होकर रह गया था। सब कुछ वहीं पर होता था। हमने कहा कि गोंडा, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा। कोई जिला नहीं बचा है, जहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण न हो रहा हो। श्रावस्ती भगवान बुद्ध की धरती है। वहीं पर एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। महाराज सुहेलदेव हम लोगों के लिए प्रेरणा हैं। योगी ने कहा पहले अयोध्या में राम का नाम लेने पर डंडे बरसते थे। राम भक्त अयोध्या नहीं जा सकते थे। अब अयोध्या में राम द्रोही नहीं घुस सकते। योगी ने कहा गोंडा का युवा ऊर्जावान है। लेकिन, यहां का विकास तुष्टिकरण और अराजकता की भेट चढ़ गया। भाई-भतीजेवाद की भेट चढ़ गया। योगी ने कहा आज यूपी के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है। यूपी पुलिस की 60 हजार भर्ती में गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के युवा भर्ती हुए हैं। अब निवेश केवल गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं, बल्कि गोंडा में भी हो रहा है। मैंने मंच पर 20 अलग अलग लाभार्थियों को लाभ लेते देखा। इससे पहले, योगी ने बलरामपुर में देवीपाटन मंदिर में पूजा-पाठ किया। गायों को चारा खिलाया। सीएम दो दिन के दौरे पर बलरामपुर और गोंडा आए थे।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर