लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीएम योगी ने इमरजेंसी को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया
सीएम योगी ने इमरजेंसी को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया
डेली न्यूज़ नेटवर्क    25 Jun 2026       Email   

लखनऊ .... गुरुवार को इमरजेंसी की 51वीं बरसी है। इस पर सीएम योगी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने 25 जून, 1975 के दिन को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया है। लिखा कि ‘आपातकाल’ थोप कर देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया। सत्ता के अहंकार में कांग्रेस द्वारा थोपे गए ‘आपातकाल’ के अंधकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व नागरिक अधिकारों को गहरी चोट पहुंचाई।
सीएम योगी ने कहा कि उस कठिन दौर में कठोर यातनाएं सहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी महान लोकतंत्र सेनानियों को कोटिशः नमन। 25 जून, 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब ‘आपातकाल’ थोप कर देश की संवैधानिक आत्मा को कुचलने का प्रयास किया गया। सत्ता के अहंकार में कांग्रेस द्वारा थोपे गए ‘आपातकाल’ के अंधकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व नागरिक अधिकारों को गहरी चोट पहुंचाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार लोक भवन में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान से साथ सौतेला व्यवहार करने वाली कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर समाजवादी पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। इसी गठबंधन का मुलायम सिंह यादव जी विरोध करते थे। अब तो उनके बेटे अखिलेश यादव कांग्रेस के डूबते हुए जहाज पर सवार होकर मुलायम जी की विरासत को डुबाने पर उतारू हैं। अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में लोकतंत्र को कुचला और आज भी ये मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे है। आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए उनके लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। साथ ही उनके निधन पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी की जाएगी। 






Comments

अन्य खबरें

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से