लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीएम योगी बोले-रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
सीएम योगी बोले-रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
डेली न्यूज़ नेटवर्क    26 Jun 2026       Email   

लखनऊ/देवरिया ...... सीएम योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले मेंरामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुक्रवार को देवरिया में कहा- स्ढ्ढभ् की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। जनआस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। किसी को छूट नहीं देंगे। सीएम ने कहा- अयोध्या पर आरोप मत लगाओ। अगर प्रमाण हैं तो स्ढ्ढभ् को दो, नहीं तो ये सब बंद कर दो। राम भक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो। राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम योगी ने कहा-याद कीजिए कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था। भगवान राम का नाम लेने पर गोली चलवाने वाले आज कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ। अरे तुम हमें आस्था बताओगे? उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर भी तंज कसा। कहा- दिल्ली से भी एक सज्जन आए हैं। उनको बता दूं कि दिल्ली को 15 साल में कुछ नहीं दिया। दिल्ली को बर्बाद कर दिया। अयोध्या देखकर जाओ और जाकर पश्चाताप करो। अगर ऐसा दिल्ली में किया होता, तो दिल्ली भी चमक रही होती। इससे पहले, योगी ने 456.38 करोड़ की 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।
सवाल उठाने वालों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं : योगी ने कहा- जो लोग राम के बारे में सवाल उठा रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने राम को नकारा था। एक पक्ष था, जो कहता था कि राम हैं ही नहीं। वे लगातार विरोध करते रहे। वकीलों की फौज लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ते रहे। एक पक्ष वह है, जो राम भक्तों पर गोलियां चलवाता था। अब वही कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
चाचा-भतीजे नौकरियां नीलाम करते थे : योगी ने कहा- सपा सरकार को कौन नहीं जानता? सपा सरकार में पूरा खानदान नौकरियों में वसूली करने निकल पड़ता था। आज देवरिया के लोगों को पुलिस भर्ती में नौकरी मिल रही है। डबल इंजन की सरकार न होती, तो ये नौजवान नौकरी से वंचित रह जाते। चाचा-भतीजे की जोड़ी होती, तो नौकरियों को नीलाम कर दिया जाता।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में सपा की डकैती रोकी : योगी ने कहा- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का टेंडर सपा सरकार ने 2016 में किया था। 110 मीटर चौड़ाई और 340 किमी लंबाई रखी थी। इन्होंने 15 हजार 8 सौ करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया था। जब हमारी सरकार आई तो मैंने पूछा कि क्या प्रगति है, तो पता चला कि जमीन ही नहीं मिली है। हमने कहा कि जमीन नहीं तो टेंडर कैसे हो गया। मैंने कहा कि जमीन का अधिग्रहण करिए। हमने चौड़ाई बढ़ाकर 120 मीटर की। लगा कि कभी चौड़ाई बढ़ानी पड़ी या यहां हाईस्पीड ट्रेन चलानी पड़ेगी तो आसानी होगी। उन्होंने कहा- 15 हजार 800 करोड़ का टेंडर देखकर मैंने 2018 में दोबारा इसका टेंडर कराया। दोबारा भी 15 हजार 800 करोड़ रुपए की ही बोली आई। फिर उसे भी रद्द किया। तीसरी बार टेंडर कराया। शर्तों को सरल किया। टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड एक साथ मंगवाई। तब इसे 11,200 करोड़ रुपए में बनवाया। लगभग 3 हजार करोड़ रुपए की डकैती पड़ रही थी। इसे हमने रोका। डकैती रुकी तो सपा को बुरा लग रहा है। अब सपा को कुछ नहीं मिला अयोध्या धाम को बदनाम किया जा रहा है।
आज मुहर्रम है किसी गुंडे का पता नहीं : योगी ने कहा- याद करिए, मैंने जीरो टॉलरेंस के साथ सरकार चलाने की बात कही थी। इस प्रदेश को कांग्रेस और सपा ने माफिया-त्रस्त बना दिया था। यहीं थाने लूट लिए जाते थे। आज मोहर्रम है, लेकिन किसी गुंडे का पता नहीं है। कोई उपद्रव नहीं कर सकता। अगर कोई करेगा, तो सात पीढ़ियों तक भुगतेगा।
 सपा-कांग्रेस बसपा के लोग रात को लूटते थे : योगी ने कहा- ये सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जनता को बिजली नहीं देते थे, क्योंकि अंधेरे में ये अपना खेल खेलते थे। डकैती डालते थे। मैंने यहां दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। वे बच्चे हंस रहे थे। उन्हें पता है कि डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। ये बच्चे इंसेफेलाइटिस से मुक्त हैं। अब बेटियां नंगे पैर स्कूल नहीं जातीं। उनके पैरों में जूते-चप्पल होते हैं।
बिना नाम लिए केजरीवाल पर भी साधा निशाना : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘दिल्ली से भी एक सज्जन वहां (अयोध्या) आए हैं आज। मैं उनसे भी कहना चाहूंगा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई वर्षों तक अवसर दिया लेकिन उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। 






Comments

अन्य खबरें

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान