लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच कराएं मोदी : राहुल
चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच कराएं मोदी : राहुल
एजेंसी    19 Jul 2026       Email   

नयी दिल्ली....कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए चढ़ावे में चोरी के मामले में तत्काल स्वतंत्र जांच कराने, पूरा हिसाब सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्रीराम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, लेकिन वहां हुई 'चंदा चोरी' अब किसी से छिपी नहीं है। ट्रस्ट के हर सदस्य का चयन केंद्र सरकार ने किया था इसलिए इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।
उन्होंने श्री मोदी से आग्रह किया कि इस मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराई जाए, ट्रस्ट का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाए। श्री गांधी ने कहा कि सरकार की विश्वसनीयता अब उसकी कार्रवाई पर निर्भर है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर