लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ब्रिक्स पर्यावरण समूह की बैठक में चार प्राथमिकताओं पर सहमति
ब्रिक्स पर्यावरण समूह की बैठक में चार प्राथमिकताओं पर सहमति
एजेंसी    17 Aug 2026       Email   

नयी दिल्ली.... भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास पर सोमवार को संपर्क समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को यहां भारत मंडपम में हुई बैठक में चार प्रमुख क्षेत्रों-सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना, वनीकरण एवं वन अग्नि प्रबंधन तथा आपदा निवारण, चक्रीय अर्थव्यवस्था और जलवायु अनुकूलन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
श्री कुमार ने कहा कि पिछले दो दशकों में ब्रिक्स आर्थिक संवाद के मंच से आगे बढ़कर प्रदूषण, जैव विविधता के नुकसान और वैश्विक तापमान वृद्धि जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने का प्रभावशाली मंच बन गया है जिसमें सतत विकास, जलवायु अनुकूलन, संसाधन दक्षता, चक्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरणीय शासन के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानवता को प्राथमिकता देने वाले जन-केंद्रित वैश्विक सहयोग के दृष्टिकोण से प्रेरित है। इस वर्ष की थीम 'सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण' इसी भावना को दर्शाती है। बैठक में बताया गया कि भारत की अध्यक्षता शुरू होने के बाद सदस्य देशों के बीच 21 वर्चुअल विषयगत एवं वार्ता बैठकें, 10 द्विपक्षीय परामर्श, दो विषयगत संवाद और दो तकनीकी वेबिनार आयोजित किए जा चुके हैं।
ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भारत के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पारस्परिक सम्मान, विश्वास और आम सहमति पर आधारित वातावरण में प्राथमिकता वाले मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ाने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक मंगलवार को नयी दिल्ली में होगी।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर