लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुर्मू बोलीं, बस्तर के युवा भी ओलिंपिक में मेडल जीत सकते हैं
मुर्मू बोलीं, बस्तर के युवा भी ओलिंपिक में मेडल जीत सकते हैं
एजेंसी    23 Oct 2026       Email   

नई दिल्ली ..... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीत सकते हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से पेड़-पौधों और जंगलों को बचाने की अपील भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में मांझी-चालकियों व जनजातीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
उन्होंने मुरिया दरबार की परंपरा को लोकतंत्र का गौरव बढ़ाने वाली व्यवस्था बताया। इसके बाद राष्ट्रपति ने लालबाग मैदान में बस्तर दशहरा और जनजातीय संस्कृति पर आधारित स्टॉल देखे। प्रदर्शनी के दौरान वे एक बच्ची से मिलीं और पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी? बच्ची ने जवाब दिया कलेक्टर बनूंगी। बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल होने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर आना सौभाग्य की बात है। बस्तर दशहरा जनजातीय संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है। माओवाद से मुक्ति के बाद इस बार दशहरा खास है। बस्तर पंडुम के जरिए यहां की संस्कृति देश-दुनिया तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ बस्तर के अंदरूनी इलाकों तक पहुंचा रही है। गांवों में बस और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। रायपुर से रावघाट तक रेल सेवा शुरू हुई है। 






Comments

अन्य खबरें

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम