लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चुनाव हारें या जीतें, फैसले समाज के हित में होंगे
चुनाव हारें या जीतें, फैसले समाज के हित में होंगे
डेली न्यूज एक्टिविस्ट    13 Nov 2026       Email   

लखनऊ .... राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति में फैसले समाज के हित को ध्यान में रखकर होने चाहिए, न कि राजनीतिक फायदे के लिए। अगला चुनाव जीतने से ज्यादा जरूरी है कि अगली पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाया जाए। लखनऊ में कई साथी फैसलों से चुनावी नुकसान होने की आशंका जताते हैं। उन्हें लगता है कि इससे लोग नाराज हो सकते हैं। लेकिन हम चुनाव हारें या जीतें, जो उचित होगा वही करेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी डोर लखनऊ से बंधी है। वह कहीं भी रहें, उनका मन लखनऊ आता रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से वायरल से अस्वस्थ हैं। इसी वजह से आवाज बदली हुई है। इसके लिए उन्होंने लोगों से क्षमा मांगी।
शुक्रवार को वह सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र गुलजार उपवन पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्मित दिव्य संस्कृति भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी गरीब को देखें तो केवल उसकी गरीबी नहीं, बल्कि उसके भीतर छिपी संभावनाओं को भी पहचानें। वंचितों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ उनके समाधान का प्रयास करें। समाज में कोई कमी दिखे तो सिर्फ आलोचना न करें, उसे दूर करने की जिम्मेदारी भी उठाएं। राजनाथ सिंह ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेश में धर्म संसद के दौरान उनके पहनावे पर कुछ लोगों ने व्यंग्य किया था। इस पर विवेकानंद ने कहा था कि आपके देश में टेलर आदमी बनाता है, जबकि हमारे देश में कैरेक्टर आदमी बनाता है। लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि इस धरती का नाम लक्ष्मण जी से जुड़ा है। राम के वनवास के दौरान लक्ष्मण ने 14 साल तक जागकर प्रहरी की भूमिका निभाई। उन्होंने दिन-रात राम की सेवा और सुरक्षा की। ऐसे त्याग और समर्पण की विरासत वाली लखनऊ की धरती पर दिव्य संस्कृति का विशेष महत्व है। धर्म योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिव, कृष्ण, राम और बुद्ध की भूमि है।






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व