लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल गांधी का आरोप, पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे
राहुल गांधी का आरोप, पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे
एजेंसी    13 Nov 2026       Email   

नई दिल्ली .... कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनका फोन टैप हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में हैं। इसलिए सरकार उनका फोन टैप करा रही है।
पिछले कुछ समय से राहुल गांधी केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। कभी एसआईआर तो कभी चुनाव में धांधली को लेकर वो केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। फोन टैपिंग के मामले में राहुल गांधी ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों के सबूत उनके फोन में है। इसलिए केंद्र सरकार के इशारे पर टैप कराया जा रहा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से आमने-सामने की बहस को लेकर कहते हैं कि वो इस बहस में ये साबित कर देंगे कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर का कर रहा है? कौन देश विरोधी है? ऐसी कई जानकारी उनके फोन में है। इसलिए फोन टैपिंग की जा रही है। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी। उन्होंने शुक्रवार को दावा किया कि अगर दोनों के बीच बहस हुई तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान जब राहुल से पूछा गया कि बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है तो फिर बाहर बहस की बात क्यों कर रहे हैं। इस उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है। राहुल ने कहा कि उन्हें कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया।
बीजेपी ने किया पलटवार : बीजेपी ने इस आरोप पर पटलवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह के आरोप लगाते हैं। बीजेपी ने कहा कि वो फोन में सबूत रख कर क्या करते हैं।






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व