लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के सेवन से तीन मासूम बच्चियों की हालत बिगड़ी, एक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के सेवन से तीन मासूम बच्चियों की हालत बिगड़ी, एक की मौत
Daily News Network    31 Aug 2024       Email   

- जहर खिलाए जाने की प्रबल आशंका, तीनों बच्चियों की मां घर छोड़कर फरार

- बच्चियों के पिता ने उनकी मां के खिलाफ थाने में दी तहरीर


जखनियां, गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बुडानपुर में गुरुवार की रात को एक मां ने अपनी तीन बेटियों को विशाक्त पदार्थ दे दिया और घर से निकल गई। सुबह उठने पर बेटियों की हालत खराब होने पर पिता लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां ले गए। यहां एक बेटी की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर विवाहिता की तलाश कर रही है। 
जानकारी के अनुसार भुड़कुड़ा निवासी 28 वर्षीय चेतन प्रजापति की नारायणपुर, आजमगढ़ निवासी 26 साल की अन्नू से शादी हुई थी। दोनों को तीन लड़किया पांच साल की मधु, चार साल की रीता और दो साल की आकृति है। चेतन प्रजापति चाय की दुकान चलाता है। चेतन ने पुलिस को बताया कि पत्नी बृहस्पतिवार की रात में ही घर छोड़कर कहीं चली गई थी। सुबह उठने पर तीनों लड़कियों को उल्टी होने लगी जिस पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया। जहां चार साल की रीता की हालत ज्यादा बिगड़ने पर इसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वापस आने के बाद चेतन प्रजापति ने अपनी पत्नी अन्नू के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि घर जाकर देखा तो जहां बच्चियां सोई थीं वहीं चूहा मारने की दवा पड़ा हुआ था। जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि विवाहिता ने तीनों को विषाक्त पदार्थ दिया है। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है। वहीं विवाहिता अन्नू की भी तलाश की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा