लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

Ghazipur: दुस्साहस! डीएम आवास के पास सीएससी केन्द्र में भीषण चोरी
Ghazipur: दुस्साहस! डीएम आवास के पास सीएससी केन्द्र में भीषण चोरी
डेली न्यूज नेटवर्क    11 Oct 2023       Email   

गाजीपुर (डीएनएन)। डीएम आवास से चंद फासले पर स्थित सीएससी जिला कार्यालय व आधार सेवा केन्द्र में मंगलवार की रात ताला तोड़कर घुसे दुस्साहसिक चोरों ने दो लैपटॉप समेत अन्य सामानों को उड़ा लिया। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह हुई। घटना के सम्बंध में सीएससी के जिला प्रबंधक तौफीक अहमद ने गोराबाजार पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है। हालांकि चोरों के सम्बंध में अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। 

डीएम आवास के आसपास भी चोर सक्रिय है। इसकी जानकारी होने के बाद अगल-बगल की कालोनियों में रहने वाले लोगों के होश उड़ गये। वादी मुकदमा के अनुसार बीते 4 सितम्बर को इस केन्द्र का शुभारम्भ हुआ था। रोजाना की तरह मंगलवार की देर शाम केन्द्र के कर्मचारी कार्य समाप्ती के बाद केन्द्र के शटर में ताला बंदकर घर चले गये। देर रात चोरों ने बड़े ही आराम से ताला तोड़ा और अंदर रखे सभी सामानों को समेटकर अंधेरे में फरार हो गये। बुधवार की सुबह जब केन्द्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो वहां की हालत देख उनके होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना केन्द्र के प्रबंधक तौफीक अहमद को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सभी लोग पहुंच गये। चूंकि डीएम आवास के पास चोरी हुई थी इसलिए गोराबाजार पुलिस चौकी के कर्मचारी भी वहां पहुंच गये। घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया और मौके का नक्शा भी तैयार किया। 

सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं लगी भनक 
वैसे तो रोजाना ही डीएम आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बना रहता हैं। रात में खासतौर से डीएम गेट के पास पुलिसकर्मियों व कुछ होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगी रहती है, लेकिन घटना की रात चोर इतने दबे पांव से पहुंचे कि किसी भी खटर-पटर की आवाज सुरक्षाकर्मियों को नहीं सुनाई दी। इस घटना ने डीएम आवास के बाहर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर सवालियां निशान उठा दिया है। यदि सुरक्षाकर्मी सही मायने में अपनी ड्यूटी करते तो चंद फासले पर चोरी की इतनी बड़ी घटना नहीं हो पाती। 
 
सीएससी केन्द्र पर चोरी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हो गई हैं गोराबाजार पुलिस को जांच पड़ताल में लगाया गया है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले चोरों को दबोचकर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। "अशेषनाथ सिंह, एसएचओ शहर कोतवाली"






Comments

अन्य खबरें

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित

प्रियांक ने तेजस्वी को
प्रियांक ने तेजस्वी को 'बच्चा' कहा,बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाया

नयी दिल्ली.... कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या पर तीखा हमला बोलते हुए बेंगलुरु के लिए उनकी प्रासंगिकता और योगदान पर सवाल उठाए तथा केंद्र की