लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
डेली न्यूज एक्टिविस्ट    13 Nov 2026       Email   

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।
मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया और साफ कहा कि हिंदु वोट कटते गए और मुसलमानों ने जागरूकता दिखाकर सभी जगह अपना वोट दुरुस्त कराया। योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि हिंदुओं ने अपने वोटों को बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि मुसलमानों का वोट बनता रहा। वर्तमान जनसंख्या के अनुपात में आज प्रदेश में 2.5 करोड़ा मतदाता कम हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि यहां पर भाजपा 2022 में जितने वोटों से जीती, उससे कहीं ज्यादा हिंदुओं के वोट एसआइआर में कट गए हैं। मेरठ दक्षिण विधानसभा के एक बीएलए से फार्म 6, 7 और 8 का अंतर पूछा और कार्यकताओं से कहा कि वो सारा कार्य छोड़कर एसएसआर में जुटकर वोट बढ़वाएं। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद इस अभियान की कमान संभाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा समझाई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत सभी प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं मंत्री कार्यशाला में थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले 30 अक्टूबर को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में भी कहा था कि हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कम हो गए हैं। यही कम हुए वोट आगे बड़े घातक भी हो सकते हैं। उन्होंने इसमें से 66 लाख ऐसे मतदाता बताए थे जिनके नाम पंचायतों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में हैं, लेकिन विधान सभा की सूची से गायब हैं।
एक महीने वोटर्स बनाने में जुट जाइए, कार्यकर्ताओं को सीएम योगी के निर्देश : बैठक में सीएम योगी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को खास निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा, सभी नेता, कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। एक महीने वोटर बनाने में जुट जाइए। योगी ने कहा, महिला और युवा वोटर्स पर फोकस रखना है। यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू वोटर कम हो गए हैं। 






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व