लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नाना पाटेकर सर ने हमेशा मुझे क्रिएटिव फ्रीडम दी : उत्कर्ष शर्मा
नाना पाटेकर सर ने हमेशा मुझे क्रिएटिव फ्रीडम दी : उत्कर्ष शर्मा
एजेंसी    16 Dec 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता उत्कर्ष शर्मा का कहना है कि दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने उन्हें फिल्म वनवास में काम करने के दौरान हमेशा क्रिएटिव फ्रीडम दी और वह उनके साथ कभी सख्त नहीं थे। बॉलीवुड के राइजिंग स्टार उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म वनवास में नाना पाटेकर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर की बात की है। नाना पाटेकर के सख्त या अनुशासनप्रिय होने की जो आम धारणा है, उसे खारिज करते हुए उत्कर्ष ने कहा है, वह बहुत प्रोफेशनल हैं। लोग सोचते हैं कि वह सख्त या अनुशासनप्रिय होंगे, लेकिन वह ऐसे नहीं हैं। 70 साल की उम्र में भी वह सेट के लिए बहुत प्रैक्टिस और तैयारी करते हैं। एक जूनियर के तौर पर, यह बातें आपको अपनी परफॉर्मेंस को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज होने के बावजूद, नाना पाटेकर ने फिल्म वनवास की शूटिंग के दौरान उत्कर्ष को काफी क्रिएटिव फ्रीडम दी। उत्कर्ष ने याद करते हुए कहा, सर कभी मेरे साथ सख्त नहीं थे। उन्होंने हमेशा मुझे क्रिएटिव फ्रीडम दी। उन्होंने कहा, जो करना है, करो। पहले दिन हम बनारस घाट पर शूटिंग कर रहे थे, और मैं वाकई में जानना चाहता था कि वह उस सीन के बारे में क्या सोच रहे थे। वह जगह बहुत ही शोर-शराबे वाली थी।कोई कैमरा नजर नहीं आ रहा था और टेक्निकल टीम दूर थी। सिर्फ सर और मैं ही भीड़ में थे।

उत्कर्ष ने कहा हैं, मैंने नाना सर से पूछा कि वह उस सीन के बारे में क्या सोच रहे हैं, और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या सोच रहा था। जब मैंने कहा कि मैं कुछ खास ट्राई करने का सोच रहा हूं, तो उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया और कहा, 'हां, जरूर।' वह एक पल ऐसा था, जिसने शूटिंग शुरू होने से पहले ही जूनियर और सीनियर एक्टर्स के बीच की दीवार तोड़ दी थी। अनिल शर्मा लिखित , निर्मित और निर्देशित फिल्म वनवास को 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत