लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत
माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का लोकगीत 'सइयां आंखी के पुतरिया' रिलीज
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

मुंबई।  अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका खुशी कक्कड़ का लोकगीत 'सइयां आंखी के पुतरिया' रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'सइयां आंखी के पुतरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति परदेस पैसा कमाने जा रहा है। उसे घर से बाहर जाते हुए देखकर माही का दिल बैठ रहा है। वह अपने पति को बाहर जाने नहीं देना चाहती है। उसका मन है कि उसका पति उसके पास ही रहे, कहीं बाहर उसे छोड़कर ना जाए। लेकिन पैसा कमाने की मजबूरी में उसके पति को परदेस नौकरी करने जाना ही पड़ेगा। इसी सिचुएशन पर आधारित यह वीडियो सांग बनाया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'सइयां आंखी के पुतरिया' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अभिनय किया है। इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव, नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत