लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 25 दिसंबर से हिन्‍दी में रिलीज होगी ‘बघीरा’
डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 25 दिसंबर से हिन्‍दी में रिलीज होगी ‘बघीरा’
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

मुंबई।  वर्ष 2024 में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली कन्‍नड़ फिल्‍म बघीरा का वर्ल्‍ड डिजिटल प्रीमियर हिंदी में 25 दिसंबर, को डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर होगा। केजीएफ, कांतारा और सालार जैसी जबर्दस्‍त फिल्‍में लाने के बाद होम्बले फिल्‍म्‍स ने बघीरा के साथ उत्‍कृष्‍टता में अपनी विरासत को जारी रखा है। यह फिल्‍म दीवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 2024 में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली कन्‍नड़ फिल्‍म बनी। यह थ्रिलर फिल्म अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने के लिये तैयार है। 25 दिसंबर, को डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर इसका वर्ल्‍ड डिजिटल प्रीमियर होने जा रहा है, जिसकी स्‍ट्रीमिंग हिन्‍दी में होगी।

बघीरा का निर्देशन डॉ. सूरी और लेखन प्रशांत नील ने किया है। यह एक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट आईपीएस ऑफिसर वेदांत (श्रीमुरली) की कहानी है, जो न्‍याय व्‍यवस्‍था की सीमाओं से दुखी होकर खुद ही गलत काम करने वालों को सजा देने का फैसला कर लेता है। बघीरा का मास्‍क पहनकर वेदांत एक ताकतवर खलनायक (गुरुदा राम) और एक निर्दयी सीबीआई ऑफिसर (प्रकाश राज) के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ता है। बघीरा में धमाकेदार एक्‍शन, भावनाओं की गहराई और शानदार कलाकार हैं। रुक्‍मणी वसंत, रंगयाना रघु और अच्‍युत कुमार के साथ यह फिल्‍म दमदार सिनेमा के लिये होम्बले फिल्‍म्‍स की प्रतिबद्धता दिखाती है।

होम्बले फिल्‍म्‍स के प्रोड्यूसर विजय किरागंडूर ने कहा, ‘’केजीएफ से लेकर बघीरा तक होम्बले फिल्‍म्‍स का लक्ष्‍य हमेशा से दुनिया को पसंद आने वाली कहानियाँ लाने का रहा है। इन कहानियों की इंटेंसिटी गजब की होती है। हम बहुत खुश हैं कि बघीरा ना सिर्फ साल की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली कन्‍नड़ फिल्‍म बनी बल्कि अब डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार के जरिये यह हिन्‍दी में ज्‍यादा दर्शकों तक पहुँचेगी। इस क्रिसमस के मौके पर दर्शकों के लिये होमबेल फिल्‍म्‍स के जादू का अनुभव करने का यह बढि़या मौका है।‘’

वेदांत की भूमिका निभा रहे श्रीमुरली ने कहा, ‘‘वेदांत का किरदार निभाने में एक सिद्धांतवादी ऑफीसर से लेकर एक सतर्क नागरिक बन जाने तक उसका सफर दिखाना चुनौ‍तीपूर्ण होने के साथ ही सुखद भी था। मैं उत्‍साहित हूं कि सिनेमाघरों में हुए रिलीज को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद बघीरा अब डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर हिन्‍दी में दिखाई जाएगी। इससे ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शक इस फिल्‍म का आनंद उठाएंगे।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर