लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिग्गज थिएटर कलाकार विवेक लागू का निधन, 20 जून को होगा अंतिम संस्कार
दिग्गज थिएटर कलाकार विवेक लागू का निधन, 20 जून को होगा अंतिम संस्कार
Daily News Network    20 Jun 2025       Email   


मुंबई: मराठी थिएटर के मशहूर अभिनेता और दिवंगत अभिनेत्री रीमा लागू के पूर्व पति विवेक लागू का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से रंगमंच, टीवी और फिल्मों से जुड़े रहे और अपने काम के लिए खासे सराहे गए। उनका निधन 19 जून को हुआ और उनका अंतिम संस्कार 20 जून को ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

विवेक लागू का थिएटर से गहरा नाता था। उन्होंने कई नाटकों और टीवी शोज़ में दमदार अभिनय किया। रीमा लागू के साथ भी उन्होंने कई सालों तक थिएटर में साथ काम किया। दोनों की मुलाकात 1976 में एक बैंक में काम करने के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। साल 1978 में उन्होंने शादी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद वे अलग हो गए। हालांकि, अलगाव के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखा।

विवेक और रीमा की बेटी मृण्मयी लागू ने भी परिवार की कला परंपरा को आगे बढ़ाया है। वह एक लेखिका और निर्देशक हैं और ‘थप्पड़’ और ‘स्कूप’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

रीमा लागू का निधन 2017 में हुआ था, जब वे टीवी शो ‘नामकरण’ की शूटिंग पूरी करके लौटी थीं और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उसी रात उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया था।

फिलहाल विवेक लागू के निधन की वजह सामने नहीं आई है। परिवार और थिएटर जगत में उनके निधन से शोक की लहर है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर