लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बाबू भैया की वापसी!
बाबू भैया की वापसी! 'हेरा फेरी 3' में फिर हंसी का धमाल करेंगे परेश रावल, एक्टर ने खुद दी खुशखबरी
Daily News Network    01 Jul 2025       Email   


'हेरा फेरी 3' को लेकर लंबे वक्त से चल रही उलझन अब खत्म हो गई है। सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि फैंस के चहेते बाबू भैया यानी परेश रावल अब फिर से फिल्म में नजर आएंगे।

परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ किया कि वह 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "अब सब ठीक हो गया है। कोई विवाद नहीं है। जब लोग किसी किरदार को इतना प्यार करते हैं, तो हमें और मेहनत से काम करना चाहिए। यही हमारी जिम्मेदारी है।"

दरअसल, कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए हैं। कहा गया कि उन्होंने रचनात्मक मतभेदों की वजह से फिल्म छोड़ दी है। इसके बाद अक्षय कुमार की प्रोडक्शन टीम ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा भी ठोक दिया था। लेकिन बाद में परेश रावल ने पूरी रकम ब्याज समेत वापस कर दी और कहा कि अब सब गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं।

पहली 'हेरा फेरी' साल 2000 में आई थी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसके बाद 2006 में 'फिर हेरा फेरी' आई, जिसने भी जबरदस्त सफलता हासिल की।

अब फैंस को तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय हो गया है कि बाबू भैया फिर हंसाने के लिए तैयार हैं!






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर