लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विश्व पैरा एथलेटिक्स के पदकों का हुआ अनावरण
विश्व पैरा एथलेटिक्स के पदकों का हुआ अनावरण
एजेंसी    18 Sep 2025       Email   

नयी दिल्ली... विश्व पैरा एथलेटिक्स के पदकों का शुक्रवार को यहां अनावरण किया गया। इस अवसर पर इन खेलों का थीम सांग भी जारी किया गया।
भारत अब तक के सबसे बड़े पैरा खेल आयोजन, इंडियनऑइल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे इन खेलों में इस बार भारत का रिकॉर्ड 73 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। इतना बड़ा दल पहली बार किसी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए उतरेगा, जो यह दिखाता है कि भारत पैरा खेलों में कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
यह भारत की धरती पर अब तक का सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट्स इवेंट होगा। 104 देशों से 2,200 से ज्यादा पैरा-एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ 186 पदक स्पर्धाओं के लिए मुकाबला करेंगे।
भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने इस अवसर पर कहा , ''पदकों का अनावरण एक ऐतिहासिक सफर है यह न केवल जीत का प्रतीक है बल्कि संघर्ष और प्रयास की भी आवाज है। 104 देशों के खिलाड़ियों की मेजबानी करना विश्व चैम्पियनशिप जैसे आयोजन के महत्त्व को दर्शाता है।''






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास