लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फिल्म "ना हम समझ सके ना तुम" की शूटिंग सात जनवरी 2026 से शुरू होगी
फिल्म "ना हम समझ सके ना तुम" की शूटिंग सात जनवरी 2026 से शुरू होगी
एजेंसी    18 Sep 2025       Email   

मुंबई, ..... निर्माता से निर्देशक बने आशीष माहेश्वरी की आगामी बॉलीवुड फिल्म "ना हम समझ सके ना तुम" की शूटिंग सात जनवरी 2026 से शुरू होगी।
आशीष माहेश्वरी ने अपने करियर की शुरुआत एक निर्माता के रूप में की थी। उन्होंने फिल्म "दोस्ती ज़िंदाबाद" का निर्माण किया था, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी और जिसमें देव शर्मा, शक्ति कपूर, राहुल चौधरी और अब्बास खान मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म "रक्तभूमि" का भी निर्माण किया था, जिसमें रवि किशन और मोनालिसा मुख्य भूमिकाओं में थे।
आशीष माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फिल्मों की तरफ रुझान था, लेकिन पढ़ाई लिखाई और व्यापार के कारण वे ज्यादा समय इस ओर नहीं दे पाते थे। अब उन्होंने पूरा समय फिल्मी दुनिया के लिए देने का विचार कर लिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं अपनी कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाऊं। मैं अपने दर्शकों के लिए एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूँ और मुझे उम्मीद है कि वे इसे पसंद करेंगे।"
आशीष माहेश्वरी ने बताया कि फिल्म की कहानी पर बहुत मेहनत की गई है और लेखक पार्था अकरकर का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, "पार्था अकरकर ने अपनी पटकथा और संवाद से इस फिल्म को चार चाँद लगा दिए हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।"
आशीष माहेश्वरी ने बताया कि फिल्म के कलाकारों का चयन जारी है और जल्द ही फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ सभी स्टार कास्ट के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, "हमारे पास कई अच्छे कलाकार हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को वे पसंद आएंगे।"
श्रेया सिने विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म "ना हम समझ सके ना तुम" की प्रेजेंटर शैलेश माहेश्वरी ,निर्माता श्रुति माहेश्वरी ,लेखक और निर्देशक आशीष माहेश्वरी,सह निर्माता संजय भूषण और जावेद जानी मियां सैयद ,पटकथा और संवाद पार्था अकरकर,संगीतकार विश्वजीत भट्टाचार्य (बिबो) ,छायांकन अयूब अली खान ,कार्यकारी निर्माता मोहम्मद शाहनवाज हुसैन हैं।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर