लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक का टीजर रिलीज
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक का टीजर रिलीज
एजेंसी    23 Sep 2025       Email   

मुंबई..... यामी गौतम और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म हक का टीजर रिलीज हो गया है।
जंगली पिक्चर्स ,इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म ‘हक’ का निर्माण कर रहा है।यह एक दमदार ड्रामा है, जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। फिल्म में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं, और इसका निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है। फिल्म हक का टीजर रिलीज हो गया है।।मध्य प्रदेश के इंदौर की शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सर्वोच्च न्यायालय में एक आपराधिक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, 1985 में सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो के पक्ष में फैसला सुनाया।
टीज़र शाज़िया नाम के किरदार की दुनिया की झलक दिखाता है, जिसमें दर्द, अन्याय और गरिमा के लिए लगातार संघर्ष दिखाई देता है। यामी गौतम ने इस उलझन को बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाया है, उनके हाव-भाव खुद ही उस चुपचाप संघर्ष की कहानी बयां कर रहे हैं, जो महिलाएं रोज़ाना सहती हैं।
फिल्म ‘हक’, जिग्ना वोरा द्वारा लिखित 'बानो: भारत की बेटी' नामक किताब पर आधारित एक काल्पनिक और नाटकीय कहानी है। शाह बानो बेगम अस्सी के दशक में पुरुष प्रधान समाज में अपने स्वाभिमान और हक़ के लिए लड़ी । यह फिल्म सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की बेहतरीन कलाकारों की सूची में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टांगड़ी जैसे मंजे हुए कलाकार भी शामिल हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर