लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रणबीर कपूर ने भंसाली की लव एंड वॉर में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ बातचीत की
रणबीर कपूर ने भंसाली की लव एंड वॉर में विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ बातचीत की
एजेंसी    29 Sep 2025       Email   

मुंबई... बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में अपने दो पसंदीदा कलाकार विक्की कौशल और आलिया भट्ट के बारे में बात की है। संजय लीला भंसाली की आने वाली एपिक सागा फिल्म लव एंड वॉर बिना में पहली बार तीन बड़े सुपरस्टार्स जैसे रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक साथ दिखाई देंगे, और यही वजह है कि यह एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। जहाँ हर कोई फिल्म के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए उत्साहित है,, वहीं रणबीर कपूर ने हाल ही में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।
हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, रणबीर कपूर ने लव एंड वॉर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “लव एंड वॉर एक फिल्म है जिसे मिस्टर संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है, और इसमें मेरे दो पसंदीदा एक्टर्स में से एक विक्की कौशल हैं और, ज़ाहिर है, मेरी सुपर टैलेंटेड वाइफ आलिया भट्ट भी हैं। इसे उस शख्स ने डायरेक्ट किया है जिसने मुझे सिनेमा के बारे में सब कुछ सिखाया। जो कुछ भी मैं एक्टिंग के बारे में जानता हूँ, उसकी नींव उन्होंने रखी है। वह उस समय मास्टर थे, और अब 18 साल बाद उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। आज वह और भी बड़े मास्टर हैं। तो मैं इस सहयोग से बहुत खुश हूँ।”
आखिरी बार भंसाली और रणबीर कपूर ने सांवरिया में साथ काम किया था। रणबीर की डेब्यू फिल्म सांवरिया एक अनोखी प्यार की कहानी थी, जिसमें भंसाली की कहानी कहने की जादुई कला और रणबीर का कभीबन भुलाने वाला चार्म देखने को मिला था। अब, 18 साल बाद, इस डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी का फिर से साथ आना रोमांचक है, और वे लव एंड वॉर के साथ एक और मास्टरपीस बनाने जा रहे हैं।
भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर के लिए उत्सुकता बढ़ रही है। ऐसे में बड़े पर्दे पर संजय लीला भंसाली और उनकी बेहद टैलेंटेड तिकड़ी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का यह साथ देखना बहुत शानदार होने वाला है। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर